चटपटी चाट का लेना चाहते हैं मजा, तो आसान तरीके से बनाएं क्रिप्सी आलू टिक्की
डिजिटल डेस्क। शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है, जिसे आप चटकारे मार कर खा सकें और वह किसी तरह का चाट हो तो… मजा ही आ जाएं। ऐसे में आलू की टिक्की चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाना बहुत आसान है और बहुत आसान से इन्ग्रीडियट के साथ इसे बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
सामग्री
4-5 मध्यम आकार के आलू (उबले हुए)
2-3 टेबलस्पून मैदा (फ्लोर)
1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर (अगर हो तो)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धोकर उबाल लें। उबले हुए आलू छीलकर एक बड़े कटोरे में मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। मैश किए हुए आलू में हरी मिर्च, अदरक, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें मैदा और कॉर्नफ्लोर डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। यह टिक्की को क्रिस्पी और लच्छेदार बनाने में मदद करेगा।
मिश्रण से मध्यम आकार के गेंदे बनाएं और उसे हल्के हाथ से दबाकर टिक्की का आकार दें। ध्यान रखें कि टिक्की ज्यादा पतली या मोटी न हो। टिक्की को बीच से हल्का सा दबाएं और बाहर की ओर हल्के हाथ से थोड़े-थोड़े हिस्से खींचें ताकि टिक्की पर परतें बन जाएं। यह टिक्की को लच्छेदार और क्रिस्पी बनाएगा।
एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद टिक्की को डालकर दोनों तरफ सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तली हुई टिक्की को तेल सोखने के लिए किचन टॉवल पर निकाल लें। आलू की लच्छेदार टिक्की को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें। आप इसे दही और सेव के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यह स्नैक या नाश्ते के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
साथ ही मेहमानों को परोसने और पूरे परिवार के साथ खाने के लिए भी यह एक बेस्ट ऑप्शन है, तो बनाएं क्रिप्सी आलू की टिक्की और गर्मागरम चाट का मजा लें।



