Apple Cake: आसान है इसे बनाने का तरीका, कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार
डिजिटल डेस्क। आप घर पर केक बनाना चाहते हैं और उसे बनाने की लंबी प्रोसेस को फॉलो नहीं करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक बेहतर विकल्प। सिर्फ सेब, अंडे और दही से बना यह केक बेहद हल्का, पौष्टिक और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और इसे आप स्नैक, ब्रेकफास्ट या डेजर्ट में भी खा सकते हैं। इस खास रेसिपी का नाम Apple Cake है। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।
सामग्री
मैश किया हुआ सेब – 150 ग्राम
अंडे – 2
दही – 100 ग्राम
डेसिकेटेड कोकोनट (सूखा नारियल पाउडर) – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
एक बाउल में 150 ग्राम मैश किया हुआ सेब, 2 अंडे और 100 ग्राम दही डालें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद मिश्रण तैयार करें। इस तैयार मिश्रण को बटर पेपर लगे हुए बेकिंग डिश में डालें।
ओवन को 180°C (या 356°F) पर प्रीहीट करें और केक को 8–10 मिनट के लिए बेक करें। पकने के बाद ओवन से बाहर निकाल लें। अब ऊपर से 1 बड़ा चम्मच डेसिकेटेड कोकोनट छिड़कें और केक को स्लाइस में काट लें। केक परोसें और इसका हल्का, हेल्दी स्वाद का आनंद लें। बच्चों और मेहमानों को यह बहुत पसंद आएगी।



