uncategorized

Healthy BreakFast: कुछ हेल्दी और टेस्टी ​खाने के लिए नाश्ते में खाएं चॉकलेट फज ओवरनाइट ओट्स

हाई प्रोटीन डाइट और फाइबर से भरपूर है ओट्स

डिजिटल डेस्क। अगर आप कुछ हैल्दी खाना चाहते हैं तो नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। रोल्ड ओट्स को दूध या दही के साथ फल, नट्स और शहद जैसे चीजें मिक्स कर के रातभर फ्रीज रखें। सुबह यह एक क्रीमी नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा। यह हैल्दी तो हैं ही साथ ही में स्वाद भी होते हैं। ओवरनाइट मतलब रातभर इसे भिगोकर रखना है। जो लोग फिटनेस प्रेमी है या हाई प्रोटीन डाइट खाना चाहते हैं वो इस ओट्स की बनी टेस्टी रेसिपी चॉकलेट फज हाई-प्रोटीन ओवरनाइट ओट्स बना सकते हैं। ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

बनाने के लिए आपको चाहिए

ओट्स – 1 कप ( रोल्ड ओट्स)
दूध या दही – 1 कप (आप अपनी पसंद के अनुसार बादाम दूध, सोया दूध या गाय के दूध का उपयोग कर सकते हैं)
प्रोटीन पाउडर – 1 स्कूप (चॉकलेट फ्लेवर)
कोको पाउडर – 2 चम्मच (स्वाद के अनुसार)
शहद या मेपल सिरप – 2 चम्मच (स्वादानुसार)
चिया सीड्स – 1-2 चम्मच (पोषण के लिए)
नट्स – 1/4 कप (बादाम, अखरोट या किसी अन्य)
फ्रूट्स – 1/2 कप (केला, बेरी या सेब)
डार्क चॉकलेट चिप्स- 1 बड़ा चम्मच

विधिः
एक बड़े बर्तन में ओट्स, दूध या दही, प्रोटीन पाउडर, कोको पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें। सारी चीजों को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें शहद और मेपल सिरप मिलाएं ताकि ओट्स में मीठा स्वाद आए। अब चिया सीड्स और नट्स इसमें मिलाएं।

अब जो भी फल आपको पसंद है वह काटे और इसमें मिक्स करते जाए। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद, इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालें और रातभर फ्रिज में रख दें।

सुबह जब आप इसे निकालेंगे तो आपको एक क्रीमी और स्वादिष्ट मिश्रण मिलेगा। इसे अपने पसंदीदा टॉपिंग्स जैसे और फल, नट्स, डॉर्क चॉकलेट चिप्स या कोको पाउडर के साथ सजाकर खा सकते हैं। चॉकलेट फज हाई-प्रोटीन ओवरनाइट ओट्स बनकर तैयार है। फैमिली के साथ इस हैल्दी डिश का मजा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *