प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा भावपूर्ण पत्र
राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देने के लिए जताया आभार
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav डॉ. मोहन यादव ने उन्हें भावपूर्ण पत्र लिखकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को देश के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक अधोसंरचना निर्माण और समग्र विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विश्व पटल पर बढ़ा भारत का गौरव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से देश का मान-सम्मान दुनिया भर में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं और प्रभावशाली देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
गांव, गरीब और किसान रहे विकास के केंद्र में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शासन की प्राथमिकताओं में गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इससे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती मिली है और जनभागीदारी को नया आयाम प्राप्त हुआ है।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का लक्ष्य नई ऊर्जा और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा तथा भारत विश्व मंच पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।



