ज्योतिष

2026: वैश्विक स्तर पर परिवर्तन, पुनर्निर्माण और नई संभावनाओं का वर्ष, जानें कैसा होगा आपका भविष्य

मूलांक के हिसाब से जानें आपके जीवन के करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति

डिजिटल डेस्क। वर्ष 2026 अंक ज्योतिष के अनुसार वैश्विक स्तर पर परिवर्तन, पुनर्निर्माण और नई संभावनाओं का वर्ष माना जा रहा है। यह साल कई लोगों के लिए करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति में निर्णायक मोड़ ला सकता है। जन्म तिथि से प्राप्त मूलांक के आधार पर जानते हैं वर्ष 2026 में मूलांक 1 से 9 तक का संभावित प्रभाव

मूलांक 1 (सूर्य)
2026 में मूलांक 1 वालों के लिए नेतृत्व और पदोन्नति के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। अहंकार से बचना आवश्यक होगा।

मूलांक 2 (चंद्रमा)
यह वर्ष भावनात्मक संतुलन और रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। साझेदारी में कार्य करने से लाभ होगा। महिलाओं और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मूलांक 3 (बृहस्पति)
2026 में मूलांक 3 वालों के लिए शिक्षा, ज्ञान और सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं, अध्यापन और कानूनी क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। गुरु कृपा बनी रहेगी।

मूलांक 4 (राहु)
यह वर्ष बदलाव और नई सोच का संकेत देता है। मूलांक 4 वालों को टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और रिसर्च में अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी से नुकसान संभव है।

मूलांक 5 (बुध)
मूलांक 5 के लिए 2026 तेज़ निर्णय और नए अवसरों का वर्ष रहेगा। मीडिया, कम्युनिकेशन, व्यापार और मार्केटिंग में उन्नति होगी। विदेश से जुड़े काम बन सकते हैं।

मूलांक 6 (शुक्र)
2026 में मूलांक 6 वालों के लिए प्रेम, विवाह और सुख-सुविधा से जुड़ी घटनाएं प्रमुख रहेंगी। कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी होगा।

मूलांक 7 (केतु)
यह वर्ष आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिक उन्नति का है। मूलांक 7 वाले लोग रिसर्च, अध्यात्म और एकांत की ओर आकर्षित होंगे। मानसिक शांति पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

मूलांक 8 (शनि)
2026 मूलांक 8 वालों के लिए कर्म परीक्षा का वर्ष रहेगा। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। नौकरी, कोर्ट-कचहरी या प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखना लाभकारी होगा।

मूलांक 9 (मंगल)
मूलांक 9 के लिए 2026 ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। सेना, पुलिस, चिकित्सा और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *