समाचार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: लोकभवन में मनाया गया झंडा दिवस, राज्यपाल ने प्रदान की सहयोग राशि

राज्पाल ने प्रदेशवासियों से की अपील, ज्यादा से ज्यादा सहयोग राशि प्रदान करें

डिजिटल डेस्क। राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ध्वज लगाया गया। लोकभवन में सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। राज्यपाल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के संचालक बिग्रेडियर अरूण नायक (से.नि.) ने ध्वज लगाया। राज्यपाल ने सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि भी प्रदान किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि सशस्त्र सेना के लिए अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शन में सभी सहभागी बनें।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

क्या है सशस्त्र सेना झंडा दिवस
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है-
1. युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग,
2. सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु,
3. सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *