uncategorized

Watermelon Kulfi: घर पर बनाएं और खाएं ठंडी-ठंडी टेस्टी और हेल्दी आइस्क्रीम

डिजिटल डेस्क। गर्मी में आइस्क्रीम खाना सभी को बहुत पसंद होता है। रात को अक्सर खाने के बाद सबको आइस्क्रीम की तलब लगती है। लेकिन बाहर की आइस्क्रीम खाना एक हेल्दी है​बिट नहीं है। ऐसे में आप घर में हेल्दी आइस्क्रीम बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं “तरबूज कुल्फी” की। तरबूज (Watermelon) और कुल्फी, दोनों का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है। घर पर बनी होने के कारण और फ्रूट मिक्स होने के कारण यह बाहर की आइस्क्रीम से ज्यादा हेल्दी है। बच्चों और बड़ों दोनों को ही यह बहुत पसंद आएगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

तरबूज कुल्फी बनाने के लिए आपको चाहिए: तरबूज (बीज निकाले हुए)- 2 कप (कटे हुए), दूध (फुल क्रीम)- 1 कप, कंडेंस्ड मिल्क- 4 टेबल स्पून, फ्रेश क्रीम- 2 टेबल स्पून, चीनी- 1-2 टेबल स्पून (जरूरत अनुसार), इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून (वैकल्पिक), कुल्फी मोल्ड या छोटे प्लास्टिक कप 4-6

तरबूज कुल्फी बनाने का तरीका:

सबसे पहले कटे हुए तरबूज को ब्लेंडर में डालें और बिना पानी मिलाए अच्छी तरह पीस लें। इसे छानकर साफ जूस निकाल लें ताकि बीज का अंश न रहे।

एक बर्तन में दूध को हल्का गर्म करें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर 5 मिनट तक चलाते रहें ताकि मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए। गैस बंद करके ठंडा होने दें।

जब दूध वाला मिश्रण ठंडा हो जाए, उसमें तरबूज का जूस मिलाएं। अब इसमें इलायची पाउडर डालें (अगर आप खुशबू चाहें तो)।

तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड या छोटे कपों में डालें। ऊपर से ढक्कन लगाएं या एल्यूमिनियम फॉइल से कवर करें। इसे कम से कम 6-8 घंटे के लिए फ्रीज़र में रखें।

कुल्फी को फ्रीज़र से निकालें, थोड़ा पानी बाहर से लगाकर मोल्ड से बाहर निकालें। चाहें तो ऊपर से कुछ कटे हुए मेवे या चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं। ठंडी-ठंडी कुल्फी गर्मियों में राहत का मज़ा देगी!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *