हरदा. जिले के खमलाय गांव के पूर्व सरंपच के घर पर सोमवार रात पांच बदमाशों ने धावा बोला। इन नकाबपोश बदमाशों ने यहां से 60 लाख रुपए से अधिकक के जेवर और नकदी लूट ली। पुलिस के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तकरीबन 2.30 बजे पूर्व सरपंच हीरालाल पटेल के घर के पिछले दरवाजे को तोडकऱ बदमाश अंदर घुसे। बदमाशों ने हीरालाल पटेल के छोटे बेटेे आदित्य और उसकी पत्नी को बंधक बनाया। आदित्य के सिर पर बंदूक अड़ाकर अलमारी की चाबी ली और एक किलो सोने के जेवर और नकदी लेकर भाग गए। जानकारी के मुताबिक घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, पर ये बंद थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़तों से घटना की जानकारी ली। स्निफर डॉग भी घर के पिछले हिस्से में कुछ दूर तक गया।
Breaking News
- »Shiv Tandav Stotram: भगवान शिव को अधिक प्रिय है ये पाठ, मिलते हैं कई चमत्कारी फायदे
- »युवा संसद के संचालन से लेकर संसदीय कार्यप्रणाली तक, प्रभारियों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
- »जब एक ही दिन विराजेंगे गणपति और सजेगी हिंदी की महिमा, 14 सितंबर को आस्था और अभिव्यक्ति का अनोखा संगम
- »राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को दिलाई मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ
- »गणेश जी को लगाएं ये भोग, आसान रेसिपी से घर पर बनाएं प्रसाद
- »रात में देर तक नहीं आती नींद? सोने से पहले अपनाएं 5 मिनट की यह आसान आदत



