अभी-अभी

इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी साझा कर कहा- “वेलकम पीएम मोदी” द्विपक्षीय संबंधों पर होगी अहम चर्चा

डिजिटल डेस्क। पांच देशों की विदेश यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री Narendra Modi बुधवार को इटली पहुंच गए। इटली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान इटली के विदेश मंत्री Antonio Tajani ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत और इटली के बीच मजबूत होते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसी बीच प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए उनका स्वागत किया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी इटली यात्रा के दौरान इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *