सेहत

अलसी के बीज में होते हैं कई पोषक तत्व, महिलाएं करें नियमित सेवन

हार्मोन्स और स्किन के लिए बेस्ट है अलसी के बीज, होंगे ये फायदे

डिजिटल डेस्क। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, फोलेट, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे औषधीय गुणों से भरपूर अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यदि महिलाएं इसका नियमित सेवन करें तो उन्हें कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कि इसका नियमित सेवन करने से क्या फायदा हो सकता है।

हेल्दी और ग्लोइंग ​स्किन
अलसी के बीज महिलाओं की त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यह बीज विटामिन-ई का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। यह बालों को मजबूत बनाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने और त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। अलसी के बीजों का नियमित सेवन करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

प्रजनन क्षमता बढ़ेगी
अलसी के बीज महिलाओं की प्रजनन क्षमता यानी की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह महिलाओं में ओव्यूलेशन और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। अलसी के बीजों का नियमित सेवन करने से गर्भधारण की संभावना भी बढ़ती है। यदि आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं तो अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

हार्मोनस को रखते हैं बैलेंस
ज्यादातर महिलाओं में आजकल हार्मोनल असुंतलन की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अलसी के बीजों का सेवन करने से हार्मोनल समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है। यह बीज एस्ट्रोजन हार्मोन कास्तर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अलसी के बीजों का सेवन करने से पीसीओडी और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

वेट लॉस में सहायक
यदि आप वजन कम करना चाहती हैं तो अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। अलसी के बीजों का बार-बार सेवन करने के भूख नहीं लगती और ऐसे में आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीजों को गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे आपकी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होगी।

​​बढ़ता है हीमोग्लोबिन का स्तर
महिलाओं में एनीमिया की समस्या रहती है। ऐसे में अलसी के बीज इस समस्या को दूर करने के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। अलसी के बीजों में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। नियमित अलसी के बीजों का सेवन करने से कमजोरी, थकान जैसे लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *