युवलोक

Skin Care: स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए फॉलो करें ये टिप्स, साफ होगी चेहरे की रंगत

डिजिटल डेस्क। बदलती जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित खानपान का सीधा असर अब लोगों की त्वचा पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में स्किन केयर रूटीन को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि महंगे उत्पादों से ज्यादा जरूरी है सही और नियमित त्वचा देखभाल।

फेसवॉश करना जरुरी
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, एक संतुलित स्किन केयर रूटीन की शुरुआत सही क्लींजिंग से होती है। दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करना त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है। इसके बाद टोनर का इस्तेमाल त्वचा के रोमछिद्रों को संतुलित करता है, जबकि मॉइस्चराइज़र त्वचा को नमी प्रदान कर उसे रूखापन से बचाता है।

सनस्क्रीन जरुर लगाएं
धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान को देखते हुए सनस्क्रीन को स्किन केयर का अनिवार्य हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाहर निकलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए, चाहे मौसम कोई भी हो। यह न सिर्फ टैनिंग बल्कि समय से पहले झुर्रियों और स्किन कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

घरेलू उपायों को अपनाएं
प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपना कर आप अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। जैसे एलोवेरा, गुलाब जल, शहद और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्वों को त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

पर्याप्त नींद जरुरी
विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि अच्छी त्वचा के लिए केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और पानी का सेवन भी बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर, स्किन केयर रूटीन अब केवल सौंदर्य का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *