समाचार

भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर राज्यपाल श्री पटेल ने किया नमन

लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में हुआ कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क। राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

लोकभवन के बैंक्वेट हाँल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री डॉ. अम्बेडकर को आदरांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *