Recipe: घर पर आसानी से बनाएं करी पत्ता चटनी, खाने में होती है बहुत स्वाद

डिजिटल डेस्क। करी पत्ता हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसकी खुश्बू खाने के स्वाद को बहुत बढ़ा देती है। आपने करी पत्ता हमेशा तड़के के रुप में खाया होगा। लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं करी पत्ता चटनी! इसे बनाना बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वाद होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
सामग्री
करी पत्ता – 10 ग्रा
तेल – 1.5 टेबलस्पून
कच्चे मूंगफली – 80 ग्राम
सूखी लाल मिर्च – 6
सूखी नारियल कद्दूकस – 3 ग्राम
लहसुन की कलियाँ – 10
सफेद तिल – 15 ग्राम
जीरा – 1 टीस्पून
इमली पाउडर / आमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – 3/4 टीस्पून
विधि
एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें, उसमें 10 ग्राम करी पत्ते डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। आंच से हटा लें। एक अन्य पैन में 1 1/2 टेबलस्पून तेल गर्म करें, उसमें 80 ग्राम कच्चे मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट भूनें। अब 6 सूखी लाल मिर्च डालें और 30 सेकंड भूनें।
फिर 3 ग्राम सूखी नारियल कद्दूकस, 10 लहसुन की कलियां, 15 ग्राम सफेद तिल और 1 टीस्पून जीरा डालकर 1-2 मिनट भूनें। आंच से हटा लें। इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालें, इसमें पहले भुने करी पत्ते, 1 टीस्पून आमचूर पाउडर और 3/4 टीस्पून नमक डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। चटनी को सर्व करें।



