uncategorized

गर्मियों में जरुर ट्राई करें ये खास रेसिपी, बच्चों को आएगी पसंद

बनाने में है आसान और स्वाद में लाजवाब

डिजिटल डेस्क। गर्मियों के मौसम में अक्सर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने को मन करता है।कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट होने के साथ- साथ हेल्दी भी हो। साथ ही जिसे बनाने में भी ज्यादा वक्त न लगें। ऐसे में आप दही सैंडविच की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान होता है। खास बात यह है कि ये खट्टे मीठे टेस्ट वाली दही सैंडविच बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। साथ ही उनकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगी।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

2 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप ताजा दही
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/4 कप खीरा (कटा हुआ)
1/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
1/4 छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
हरा धनिया (सजावट के लिए)

बनाने की विधि
सबसे पहले, दही को एक साफ बर्तन में अच्छे से फेंट लें ताकि वह मुलायम हो जाए। अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

टमाटर, खीरा और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर इस मिश्रण में मिला लें। फिर ब्रेड के दोनों स्लाइस पर दही का मिश्रण लगाएं। ब्रेड स्लाइस को अच्छे से बंद कर लें और फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर सैंडविच तैयार करें। आप चाहें तो इस सैंडविच को आधे टुकड़ों में काट सकते हैं।

यह दही वाला सैंडविच बच्चों के लिए एक हेल्दी, स्वादिष्ट और आसान विकल्प है। आप इसे स्कूल टिफिन में भी दे सकते हैं या घर पर किसी हलके स्नैक के तौर पर परोस सकते हैं। गर्मियों के मौसम के लिए ये बेस्ट स्नैक्स है और सभी को बहुत पसंद आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *