सेहत

Parenting: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खास चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी

बारिश में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए जरुर ट्राई करें

डिजिटल डेस्क। बरसात का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरुरी हो जाता है। खासकर बच्चों की सेहत पर इस मौसम का विशेष प्रभाव पड़ता है। बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर मच्छर से फैलने वाले रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम आदि। ऐसे में जरुरी है कि उनका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉग हो… ताकि वे इस मौसम में बीमारियों से बचे रहें। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स… जिससे आप अपने बच्चे की इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

क्या होती है इम्यूनिटी?
शरीर की वह क्षमता जो उसे बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है। यह शरीर की सुरक्षा कवच की तरह होती है, जो वायरस, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक जीवों से हमें बचाती है। इसलिए बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है।

विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ: हड्डियों के लिए जरूरी होने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे पाने का सबसे अच्छा तरीका है सुबह की धूप लेना। इसके अलावा दूध, दही, अंडा, पनीर और मशरूम विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। बच्चों को ये फूड आइटम जरूर दें।

ब्रोकली: विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। बच्चों को सब्जियों में ब्रोकली जरूर खिलाएं।

खट्टे फल: संतरा, नींबू, अमरूद जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है। रोजाना बच्चों को मौसमी खट्टे फल खिलाएं।

हल्दी: एक ऐसा मसाला है जिसे रोजाना खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाता है। आप हल्दी को बच्चों के खाने में शामिल कर सकते हैं।

इस तरह आप अपने बच्चों की इम्यूनिटी को नेचुरल तरीके से मजबूत कर सकते हैं और उन्हें मानसून में होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं। बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से सलाह लें और अपने बच्चे की इम्यूनिटी के लिए बेहतर स्टेप्स उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *