Healthy Habits: क्या लंबी Sitting Job आपको भी करती है परेशान, तो फॉलो करें ये टिप्स
स्क्रीन टाइम से दूरी और खुद को हाइड्रेट रख कर ऐसे करें Work-Life Balance

डिजिटल डेस्क। आजकल ऑफिस में बैठकर घंटों काम करना एक आम बात हो गई है। अक्सर लोगों को लंबे समय तक डेस्क पर एक ही पॉजीशन में बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे उनकी जीवनशैली प्रभावित होती है। क्योंकि ऐसा करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बहुत जरुरी है। ताकि आपकी जिंदगी बेहतर बनी रहे। इसलिए जरुरी है कि आप कुछ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
बीच-बीच में ब्रेक लेना
लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करने से शरीर में अकड़न और दर्द हो सकता है। इसलिए, बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना जरूरी है। उठकर थोड़ी देर चलें, स्ट्रेचिंग करें या फिर अपने शरीर को रिलैक्स करने के लिए कुछ समय निकालें। इससे न केवल आपकी शारीरिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि मानसिक रूप से भी आप तरोताजा महसूस करेंगे।
स्क्रीन टाइम से ऐसे बनाएं दूरी
ऑफिस में लंबी देर तक काम करने से आपकी आंखों पर दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन पर देखने से आंखों में तनाव, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे कम करने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं। इसका मतलब है कि हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा और तनाव कम होगा। इसके साथ ही, अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस को बैलेंस में रखें और बीच-बीच में पलकें झपकाएं। इससे आंखों का सूखापन कम होगा और आपका आराम मिलेगा।
अपनी सीटिंग पॉजीशन पर ध्यान दें
अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो अपनी पोजीशन पर ध्यान दें। सही पोजीशन में बैठने से आपकी पीठ और गर्दन पर तनाव कम होता है। अपने कुर्सी को ठीक तरह से एडजस्ट करें ताकि आपकी पीठ सीधी रहे और पैरों को आराम मिले। कंप्यूटर स्क्रीन को अपनी आंखों के स्तर पर रखें ताकि आपकी गर्दन पर ज्यादा दबाव न पड़े।
डाइट का रखें ध्यान
ऑफिस में काम करते समय अक्सर लोग चिप्स, कुकीज या अन्य जंक फूड का सेवन करते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके बजाय, हेल्दी और पौष्टिक स्नैक्स जैसे नट्स, फल, दही, भुने हुए छोले या ग्रेनोला बार का सेवन करें। ये न केवल आपकी एनर्जी को बढ़ाते हैं, बल्कि शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये आपके क्रेविंग्स को भी कम करते हैं और आपको लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखते हैं।
हाइड्रेशन का रखें ख्याल
किसी भी काम को करते वक्त अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी होता है। यदि आप पानी नहीं पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन की वजह से सिरदर्द, थकान और फोकस में कमी हो सकती है। इसके लिए हमेशा अपनी डेस्क पर पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके अलावा, आप हर्बल चाय, संतरे या खीरे जैसे ताजे फल भी खा सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा कैफीन का सेवन न करें, क्योंकि यह डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है और आपकी एनर्जी लेवल को कम कर सकता है।



