सर्दियों के कपड़ों की ऐसे करें देखभाल, प्लास्टिक बैग की जगह करें कपड़े के थैले का इस्तेमाल
सीलन, बदबू या कीड़े लगने की समस्या होगी समस्या दूर
डिजिटल डेस्क। सर्दियों का मौसम खत्म होते ही ऊनी कपड़े, जैकेट, स्वेटर और कंबल अलमारी में रखने की बारी आती है। अगर इन्हें सही तरीके से न संभाला जाए तो अगले सीज़न में इनमें सीलन, बदबू या कीड़े लगने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, थोड़ी सी सावधानी सर्दियों के कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।
धूप में सुखाना जरूरी
सबसे पहले सभी ऊनी और मोटे कपड़ों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लेना चाहिए। नमी रहने पर फंगस और बदबू पैदा हो सकती है। कपड़ों को सीधे धूप में सुखाने के बजाय हल्की छांव में सुखाना बेहतर माना जाता है, ताकि रंग और रेशे खराब न हों।
कपड़े के थैले का करें उपयोग
कपड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में रखने से बचें। इसके बजाय सूती कपड़े या ज़िप वाले फैब्रिक बैग का उपयोग करें, जिससे हवा का संचार बना रहे। कीड़ों से बचाव के लिए नीम की पत्तियां, कपूर या लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये प्राकृतिक उपाय कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते।
समय-समय पर साफ करें अलमारी
अलमारी को समय-समय पर साफ और सूखा रखें। भारी कपड़ों को मोड़कर रखें, टांगकर नहीं, ताकि उनका आकार बिगड़े नहीं। सही देखभाल से सर्दियों के कपड़े न सिर्फ सुरक्षित रहते हैं, बल्कि हर साल नए जैसे ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।



