युवलोक

मुलाकात: सीएम यादव से मिले फेमस फिल्म डायरेक्टर, बताया प्रदेश से मिल रहा सहयोग सराहनीय

निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारीकर और सीएम यादव की सौजन्य भेंट

डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने शुक्रवार को ग्वालियर विमानतल पर सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवारीकर का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की। आशुतोष गोवारीकर ने भी मध्य प्रदेश में मिल रहे सहयोग की सराहना की तथा ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान फिल्म और पर्यटन क्षेत्र में संभावित सहयोग पर बातचीत हुई।

आशुतोष की फेमस फिल्में
गोवारीकर अपनी फ़िल्मों में अक्सर ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों को गहराई से चित्रित करने के लिए जाने जाते हैं। डायरेक्टर आशुतोष ग्वारिकर अपने द्वारा बनाई गई कुछ ​फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जैसे लगान, जोधा अकबर, स्वदेस, मोहन जोदाड़ो आदि।

अपकमिंग प्रोजेक्ट
आशुतोष गोवारिकर के आने वाले प्रोजेक्ट्स में ऋषभ शेट्टी के साथ विजयनगर के सम्राट कृष्णदेवराय पर बनने वाली पैन-इंडिया फिल्म और आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित ‘शंकर’ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *