ज्योतिषधर्म-कर्म

Sawan 2025: सावन के महीने में बन रहा विशेष योग, इ​न राशियों को मिलेगा फायदा

इन शुभ योगों में जरुर करें भगवान शिव की विशेष पूजा, मिलेगा आशीष

डिजिटल डेस्क। भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना शुरु हो चुका है, जो 29 दिन का होगा और 9 अगस्त का चलेगा। इस माह में विशेष पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में उनके भक्त उनके लिए उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक और अन्य पूजा करने का संकल्प लेते हैं। इस बार सावन का महीना खास योग लेकर आया है, जिसका फायदा इन राशि के लोगों को मिलने वाला है।

इसलिए खास है इस बार का सावन का महीना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्योहारों और पवित्र अवसरों पर ग्रहों की युति से विशेष योग बनते हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर देखा जाता है। इस बार सावन के आरंभ पर मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति बन रही है। इस युति के कारण गुरु आदित्य योग बन रहा है जो बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये है पहले सोमवार का महत्व
सावन मास का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को है। इस दिन भी कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र होंगे। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग भी रहेगा। इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। भक्तों को धन-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के जीवन में गुरु आदित्य योग के कारण कई पॉजिटिव बदलाव होंगे। सावन मास उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। परिवार के साथ खुशहाल और हँसी-खुशी भरा समय बीतेगा। इसके अलावा अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए गुरु आदित्य योग का बनना शुभ फल लेकर आएगा। इस समय धनलाभ के योग बन सकते हैं। नए कामों में रुचि बढ़ेगी और पुराने अटके हुए पैसे वापस आने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों को भी इस योग से लाभ मिलेगा। भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *