ज्योतिषधर्म-कर्म

Diwali: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, ये रहा पूजा का शुभ मुहूर्त

100 साल बाद बन रहा दिवाली पर महालक्ष्मी राजयोग

डिजिटल डेस्क। दिवाली को लेकर हर कोई बहुत उत्साहित रहता है। पूरे भारत वर्ष में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो प​हले 100 साल में कभी नहीं हुआ। इस बार दिवाली पर एक खास संयोग बन रहा है। ज्याेतिष शास्त्रों के अनुसार इस बार 100 साल में एक बार बनने वाला दुर्लभ महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में…

इन राशियों को होगा लाभ
यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जो बृहस्पति के उच्च राशि (कर्क), स्वगृही या केंद्र स्थान में स्थित होने पर बनता है। इस बार यह योग विशेष रूप से पांच राशियों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। चूंकि युति तुला राशि में हो रही है, तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है आर्थिक उन्नति, नई शुरुआत, या सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्क राशि के जातकों के लग्न भाव में हंस महापुरुष योग बनेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक तंगी दूर होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।

मंगल की सक्रिय ऊर्जा के कारण मेष राशि के जातकों को भी उत्साह, पहल, नए अवसर मिल सकते हैं। सिंह राशि को सूर्य-मंगल-चंद्र के संयोग से नेतृत्व, मान-प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ने का अवसर मिल सकता है। धनु राशि भी परिवर्तन और विस्तार की दिशा में सक्रिय हो सकती है, खासकर यदि व्यवसाय या शिक्षा में परिवर्तन चाहते हों।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
वृषभ काल – रात 07 बजकर 8 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *