डिजिटल डेस्क। मान्यता है कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के वक्त धन्वंतरिजी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के चलते इस तारीख को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यही वजह है कि धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस पर धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का पूजन ही सबसे बड़ा शुभ कर्म माना गया है। लेकिन इस बार धनतेरस शनिवार के दिन है। धनतेरस शनिवार को होने की वजह से इस दिन कुछ खास चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार को इन चीजों को खरीदा जाए तो शनिदेव नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में…
खाली बर्तन– खाली बर्तन (खाली मटकी, खाली बर्तन) को “शून्यता” का प्रतीक माना जाता है। ऐसी वस्तु घर में केवल खालीपन व अभाव का संदेश देती हैं। इसलिए यदि कुछ बर्तन लाना ही हो तो उनमें अनाज या धान आदि भरकर लाना चाहिए।
गाड़ी या नया वाहन- अगर धनतेरस शनिवार को हो तो इस दिन नई गाड़ी या किसी लोहे से बनी मशीनरी की खरीदारी न करें। ऐसा करने से दुर्घटना या नुकसान का भय रहता है। अगर गाड़ी खरीदनी ही हो तो शुभ मुहूर्त देखकर अगले दिन (रविवार या सोमवार) को खरीदें।
लोहे की वस्तुएं- शनिवार को शनि ग्रह का दिन माना जाता है और इस दिन लोहे से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे शनि दोष बढ़ता है और घर में कलह या आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए इस दिन कैंची, चाकू, बर्तन या लोहे के उपकरण न खरीदें।
कांच या शीशे की चीजें- कांच या शीशे की वस्तुओं को नाज़ुक माना गया है, और इस दिन इन्हें खरीदने से घर में क्रोध, टूट-फूट या नकारात्मक ऊर्जा आने का भय रहता है।
काले रंग की चीजें- शनिवार को काला रंग शनि से जुड़ा माना जाता है, और इस दिन काली वस्तुएं खरीदना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है। कोशिश करें कि इस दिन काले कपड़े, जूते या बैग न खरीदें।



