पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में आयोजित किया गया अभिविन्यास पाठ्यक्रम, 70 प्रभारियों ने लिया भाग
संसदीय व्यवस्था बहुत मजबूत व्यवस्था है, सभी नागरिकों को जानना चाहिए

डिजिटल डेस्क। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय एवं संसदीय कार्य विभाग, म.प्र. शासन के सहयोग से आज ऑनलाईन अभिविन्यास पाठ्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.आई.सी. के सहयोग से किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश तथा भोपाल के लगभग 70 युवा संसद प्रभारियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के कई विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के युवा संसद प्रभारियों ने भाग लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेश गुप्ता संचालक, संसदीय विद्यापीठ एवं अपर सचिव, संसदीय कार्य विभाग द्वारा विद्यापीठ की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
संसदीय व्यवस्था बहुत मजबूत व्यवस्था: देवेन्द्र वर्मा
कार्यक्रम का उद्घाटन देवेन्द्र वर्मा, संसदीय सलाहकार, म.प्र. शासन द्वारा किया गया। देवेन्द्र वर्मा द्वारा अपने उद्द्योधन में कहा कि संसदीय व्यवस्था बहुत मजबूत व्यवस्था है, संसदीय प्रणाली की जड़े हमारे यहां बहुत गहरी हैं, इसे और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है, जिस हेतु संसदीय प्रणाली को सभी नागरिकों को जानना होगा। संसदीय कार्य विभाग, विधान सभा एवं शासन के मध्य समन्वय की भूमिका का निर्वहन करता है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा युवा संसद के उद्देश्यों आदि के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भारत सरकार, संसदीय कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी शरद द्विवेदी, अवर सचिव द्वारा बहुत ही सूक्ष्मता से युवा संसद मंचन की विषयवार जानकारी दी गई तथा द्वितीय सत्र में पुनीत श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त अपर सचिव, म.प्र. विधान सभा सचिवालय द्वारा युवा संसद की क्लीपिंग के साथ मंचन की बारीकियां से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में एम. के. राजोरिया, उप संचालक, संसदीय विद्यापीठ द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।



