अभी-अभी

पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ: दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण

विधि निर्माण विषय पर दिया गया व्याख्यान, प्रतिभागी विद्यार्थियों को वितरित किया गया प्रमाणपत्र

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे जी के नाम पर संचालित संसदीय विद्यापीठ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी देना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भोपाल के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष भर संचालित किए जाते हैं।

इसी क्रम में दिनांक 15-16 अक्टूबर 2025 को बी. एस. एस. एस. कॉलेज, भोपाल के 39 विद्यार्थियों को संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा विधानसभा का भ्रमण कराया गया।

विधि निर्माण विषय पर व्याख्यान
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापीठ संचालक राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में देवेंद्र वर्मा, संसदीय सलाहकार, मध्यप्रदेश शासन उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा विधि निर्माण विषय पर छात्रों को व्याख्यान भी दिया गया। विषय-विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रोमा मुखर्जी, प्राध्यापक, शा. राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय, भोपाल एवं पुनीत श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त अपर सचिव, विधानसभा सचिवालय, वीरेंद्र कुमार, अपर सचिव, म.प्र. विधान सभा सचिवालय, भोपाल द्वारा व्याख्यान दिए गए।

विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव
समापन अवसर पर संसदीय विद्यापीठ के उपसंचालक एम. के. राजोरिया द्वारा विद्यार्थियों से उनके अनुभव साझा किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की प्रशंसा की तथा इसे संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। तत्पश्चात् सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *